पलामू में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन; 121 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत सतबरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर...

Palamu: पलामू पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत सतबरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ वाहन जांच अभियान

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि लातेहार जिले के मनिका की ओर से एक सफेद डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लादकर डाल्टनगंज की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

कार से 121 किलो गांजा बरामद

रात करीब 12:05 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार की डिक्की और आगे की सीटों के नीचे छिपाकर रखा गया कुल 121 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके अलावा दो मोबाइल फोन और दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी जब्त की गईं.

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू और शंभू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, शंभू कुमार यादव बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP संचालक है, जबकि सनोज कुमार यादव कार चालक के रूप में काम करता था.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: हजारीबाग: चरही घाटी में बनेगा भव्य सेंड स्टोन मंदिर, भूमिपूजन की तैयारी पूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *