पलामू: मक्के की फसल बचाने के लिए बिछाए करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Palamu: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की चराई-2 पंचायत के ऊपरलिटांड में मक्के के खेत से करीब 30 वर्षीय युवक संदीप भुईयां का...

wire-laid
Palamu: Youth dies after coming into contact with live wire laid to protect maize crop (AI IMAGE)

Palamu: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की चराई-2 पंचायत के ऊपरलिटांड में मक्के के खेत से करीब 30 वर्षीय युवक संदीप भुईयां का शव बरामद किया गया है. बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है. नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि संदीप अपने दो चचेरे भाइयों के साथ जंगली जानवरों के शिकार के लिए निकला था. इसी दौरान मक्के की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिछाए गए बिजली के करंट की चपेट में संदीप आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने का आरोप, प्रसव पीड़ा से जूझती गर्भवती को निजी अस्पताल ले गए परिजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *