झारखंड कारा विभाग: दुमका केंद्रीय कारा में कक्षपाल भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि टली, 186 पदों पर होनी है नियुक्ति

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (कारा एवं सुधारत्मक सेवाएं निरीक्षणालय) ने राज्य के विभिन्न जेलों में कक्षपाल...

Dumka Central Jail
दुमका केंद्रीय कारा

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (कारा एवं सुधारत्मक सेवाएं निरीक्षणालय) ने राज्य के विभिन्न जेलों में कक्षपाल एवं महिला कक्षपाल के रिक्त पदों पर बहाली से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जेल आईजी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय कारा दुमका में तीन सितंबर को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है.

क्या है मामला?

राज्य के विभिन्न काराओं में पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के लिए कुल 186 कक्षपाल और महिला कक्षपाल के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इस संबंध में 25 जून को समाचार पत्रों में प्रेस रिलीज प्रकाशित की गई थी. जेल अधीक्षक केंद्रीय कारा दुमका द्वारा दूरभाष पर किए गए अनुरोध के आलोक में दुमका केंद्र का भर्ती कार्यक्रम टाल दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट- पद या ओहदे के नाम पर जारी नहीं किया जा सकता आपराधिक समन, रांची सिविल कोर्ट का आदेश रद्द

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *