सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Newswave Desk: सुनील नरेन IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं. वह लीग में अब तक 207 विकेट ले...

sunil-narine
Sunil Narine makes history

Newswave Desk: सुनील नरेन IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं. वह लीग में अब तक 207 विकेट ले चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अब उन्होंने T20 क्रिकेट में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 38 साल के सुनील नरेन ने T20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए हासिल की. सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नरेन ने जॉन कैम्पबेल को आउट कर अपने 650 विकेट पूरे किए.

राशिद खान के बाद नरेन ने बनाया रिकॉर्ड

सुनील नरेन ने अपने टी20 करियर के 611वें मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की. उनसे पहले सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान 650 से ज्यादा T20 विकेट ले पाए हैं. राशिद खान के नाम अब तक 736 विकेट हैं. वहीं ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

राशिद खान – 736 विकेट

सुनील नरेन – 650 विकेट

ड्वेन ब्रावो – 631 विकेट

CPL में भी नरेन का दबदबा

सुनील नरेन CPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं. उनके नाम इस लीग में 137 विकेट हैं. उन्होंने हाल ही में ड्वेन ब्रावो का 129 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था. इमरान ताहिर 135 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि, 650 विकेट पूरे करने वाले मुकाबले में नरेन की टीम को हार का सामना करना पड़ा. सेंट लूसिया किंग्स ने 211 रन बनाए, जिसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स 175 रन ही बना सकी. कीरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 65 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

ALSO READ: हाईकोर्ट- पद या ओहदे के नाम पर जारी नहीं किया जा सकता आपराधिक समन, रांची सिविल कोर्ट का आदेश रद्द

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *