Click Here
Click Here
Click Here

31 मार्च को झारखंड आएंगे राहुल गांधी, चाईबासा प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया...

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड में भी झारखंड और उड़ीसा के नवचयनित जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित टीआरटीसी में 22 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है.

शिविर के अंतिम दिन 31 मार्च को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि शिविर में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास और संगठन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा.

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर होगी चर्चा

केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित करने, नेतृत्व क्षमता के विकास और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ ही आम लोगों की जमीनी समस्याओं तक पहुंचने और उनके समाधान पर भी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को दो दिनों का फील्ड विजिट भी कराया जाएगा, जिसमें वे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे.

शिविर में ये रहेंगे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर में उड़ीसा के 35 और झारखंड के 25 जिला अध्यक्षों के अलावा उड़ीसा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास, केंद्रीय वार रूम इंचार्ज एवं सांसद शशिकांत सेंथिल, उड़ीसा के सह प्रभारी जट्टी कुसुम कुमार और मयूर जयकुमार, झारखंड प्रभारी के. राजू, सीरीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.

इसके अलावा विभिन्न सत्रों में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की, डॉ. अभय सागर मिंज, संजय बसु मल्लिक, फादर अजीत खेस, गुंजन मुंदल, अबरार अहमद, प्रवीण चक्रवर्ती, राहुल बलाल और दयामनी बारला प्रशिक्षण देंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *