Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के लिए 72 घंटे का समय

Palamu: मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है.मृतक की पहचान अभी...

Palamu: मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है.मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.मिली जानकारी के अनुसार, बीते 22 जून को शहर थाना क्षेत्र के साहित्य समाज चौक के पास यह व्यक्ति अत्यंत घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ मिला था.राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था.अस्पताल में कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार शुक्रवार की सुबह इस अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

​पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव, पुलिस ने की पहचान की अपील

​72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा शव मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अगले 72 घंटों के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है, ताकि इस अवधि में अज्ञात व्यक्ति के परिजनों का पता लगाया जा सके. ​परिजनों के न मिलने पर होगा अंतिम संस्कार: पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि निर्धारित 72 घंटों के भीतर मृतक के परिजनों का सुराग नहीं मिलता है, तो नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा ही शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा. पुलिस ने आम नागरिकों से विशेष आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानता है या उसके बारे में कोई भी जानकारी रखता है, तो कृपया अविलंब उसके परिजनों या संबंधित थाने को सूचित करने का कष्ट करें.
Read Also: मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *