रांची: शहर के गलियारों में आज चाय से ज्यादा एक तस्वीर गरम है. जिस तस्वीर की चर्चा है वह पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान के एक गुर्गे और राज्य में अपना खासा प्रभाव रखने वाले एक बड़े अधिकारी की है.

पाकिस्तान बैठकर खौफ का रिमोट कंट्रोल चलाने वाले प्रिंस का एक खास गुर्गा शहर के एक बड़े और रसूखदार साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. सोशल मीडिया पर यह फोटो ऐसे वायरल हो रही है.
Also Read: राजधानी रांची में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, 2.09 रुपये महंगा
जिस साहब के दफ्तर में आम जनता की चप्पलें घिस जाती हैं वहां प्रिंस का सिपहसालार ऐसे खड़ा है जैसे पुराना याराना हो. साहब का इतना रसूख है कि उनके सुरक्षा घेरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन जुर्म की दुनिया का ये परिंदा तो सीधे साहब के एकदम करीब जा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है.
अब सवाल यह उठता है कि क्या साहब को सच में नहीं पता था कि बगल में खड़ा मुस्कुराता चेहरा किसी खूनी गैंग का हिस्सा है या ये जानबूझकर की जाने वाली अनजान अदा है?

