Gumla: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा गुमला की बैठक SDO अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर करने और जिलेभर में रक्तदान शिविर बढ़ाने पर चर्चा हुई.
13 अगस्त को सिसई कॉलेज में रक्तदान शिविर
रेड क्रॉस सचिव बलदेव शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त को बैजनाथ जालान कॉलेज, सिसई में रक्तदान शिविर आयोजित होगा. इसमें NCC कैडेट्स और छात्र-छात्राएं रक्तदान करेंगे.
हर प्रखंड में चलेगा अभियान
सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने BDO, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की. 15 अगस्त के बाद बसिया और चैनपुर में भी रक्तदान महा-अभियान शुरू किया जाएगा.
ALSO READ: ABVP कार्यकर्ताओं को हटाकर डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को बस में ले जाने में सफल रही पुलिस
