Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : दो दिनों से लापता युवक का शव घर के कुएं में ही मिला, घटना से इलाके में सनसनी

Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता...

Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता एक युवक का शव उसके ही घर के कुएं से बरामद किया गया. कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष कुमार के रूप में हुई है, जो मिर्जागंज निवासी बंधु पासवान का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, कृष कुमार अपने मामा के घर नावाडीह गांव में एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आया था. बीते 19 मार्च की शाम से वह अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया. शनिवार की सुबह परिजन सरिया थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे. इसी दौरान घर के समीप स्थित कुएं में युवक की चप्पल और टोपी दिखाई दी. आशंका होने पर ग्रामीणों ने कुएं में कांटा (झगड़) डालकर तलाश शुरू किया, जिसमें युवक का शव फंस गया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातम पसर गया.

सभी पहलुओं को खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी. इस दौरान जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. वहीं, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे माहौल और भी संवेदनशील बन गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *