रांची/दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) – महिला सशक्तिकरण वार्षिक शिखर सम्मेलन 2026 में झारखंड की गूंज सुनाई दी.

वैश्विक हस्तियों की उपस्थिति में आयोजन
विश्व भर की महिला नेताओं, नीति निर्माताओं और परिवर्तनकारी हस्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य समारोह में झारखंड की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को वैश्विक स्तर पर सराहा गया.
कल्पना सोरेन को मिला ट्रेलब्लेजर पुरस्कार
इस मौके पर JMM की विधायक कल्पना सोरेन को ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार से नवाजा गया. इस सम्मान को विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड की हर बेटियों और महिलाओं को समर्पित किया.
सशक्तिकरण पर स्पष्ट विचार
समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने यह स्पष्ट किया कि सशक्तिकरण केवल समावेशन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता होना अनिवार्य है.
सरकार के प्रयासों का उल्लेख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज सुनी जाए और उन्हें अवसरों तक समान पहुंच मिले. आजीविका के नए स्रोत सृजित कर स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को नई दिशा दी जा रही है.
महिला सशक्तिकरण का व्यापक दृष्टिकोण
एक सच्ची सशक्त महिला न केवल परिवर्तन के अनुकूल ढलती है, बल्कि उसकी दिशा भी निर्धारित करती है. हमारा लक्ष्य एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है जहां प्रत्येक महिला को अपनी पूर्ण क्षमता साकार करने की स्वतंत्रता और आत्मविश्वास प्राप्त हो.
झारखंड मॉडल की सराहना
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के मॉडल की सराहना की.

