Click Here
Click Here
Click Here

रांची : आमजन को दी गई मौसम केंद्र के क्रियाकलापों और उपकरणों की जानकारी

Ranchi: मौसम केंद्र, रांची में सोमवार को “आज का अवलोकन कल की सुरक्षा” थीम के साथ विश्व मौसम दिवस मनाया गया. इस...

Ranchi: मौसम केंद्र, रांची में सोमवार को “आज का अवलोकन कल की सुरक्षा” थीम के साथ विश्व मौसम दिवस मनाया गया. इस दौरान मौसम कार्यालय आम जनमानस के लिए सुबह 10 बजे से शाम के 5 खुला रहा. इस बीच आम जनता, विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित मीडिया को मौसम और जलवायु क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की जानकारी दी गई. साथ ही केंद्र के क्रियाकलापों व अन्य मौसमीय उपकरणों के बारे में बताया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद द्वारा प्रस्तुत थीम “”आज का अवलोकन कल की सुरक्षा” पर विशेष पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन पेश किया गया. केंद्र प्रमुख डॉ बाबूराज पीपी ने छात्रों को मौसम केंद्र की उपयोगिता से अवगत कराया. सभी से वातावरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने का आवाह्न किया.

ये भी पढ़ें : रांची जेल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण: बंदियों के स्वास्थ्य सुविधाओं की हुई गहन जांच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *