Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी से पहले रांची में तपोवन मंदिर क्षेत्र में नाले की युद्धस्तरीय सफाई

रांची: रामनवमी पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ और...

रांची: रामनवमी पर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण देने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है.

इसी कड़ी में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर मंदिर के पास स्थित बड़े नाले की युद्धस्तर पर सफाई की जा रही है, ताकि जलजमाव और गंदगी की समस्या पूरी तरह खत्म हो सके.

सफाई के लिए पोकलेन मशीन से नाले में जमा गाद और कचरा निकाला जा रहा है. साथ ही अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर मैनुअल सफाई भी लगातार जारी है, जिससे हर स्तर पर सफाई सुनिश्चित हो सके. अब तक लगभग 20 कॉम्पैक्टर गाद निकाली जा चुकी है, जबकि बाकी काम तेजी से जारी है.

इस अभियान का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई दे रहा है. इलाके में दुर्गंध में कमी आई है और नालियों में पानी का बहाव बेहतर हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है.

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों में कचरा न डालें. इससे जलजमाव और गंदगी की समस्या बढ़ती है और बीमारियों का खतरा भी रहता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *