Click Here
Click Here
Click Here

ग्रामीण कला महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 30 टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

बुंडू (रांची): तमाड़ प्रखंड के मरधान स्कूल मैदान में स्वर्गीय अश्वनी कुमार महतो की स्मृति में ग्रामीण कला एवं खेल महोत्सव के...

बुंडू (रांची): तमाड़ प्रखंड के मरधान स्कूल मैदान में स्वर्गीय अश्वनी कुमार महतो की स्मृति में ग्रामीण कला एवं खेल महोत्सव के तहत भव्य लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और तमाड़ विधानसभा के विधायक विकास कुमार मुंडा शामिल हुए. इनके साथ झारखंडी कलाकार रमण गुप्ता और कुड़माली गायक शैलेश कुमार महतो भी उपस्थित रहे.

यह महोत्सव हर वर्ष आर्टिस्ट मनीष कुमार द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसे इस बार और भी भव्य रूप दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल, लंबी दौड़ और पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल रही. सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

समापन समारोह में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली. कुल 30 पारंपरिक नृत्य विधाओं जैसे पाईका नाच, झूमर, भादर, पांता नाच, नटुवा, सरहुल नृत्य, मुंडारी नाच और छऊ नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रत्येक दल को 10 मिनट का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में विनोद कुमार महतो, डॉ. भुवनेश्वर कुमार, ठाकुर दास कोइरी, राजेश्वरी हिन्दवार, हेमली कुमारी और सुनीता कुमारी जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया.

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

प्रथम पुरस्कार: केंद्रीय युवा सरना संगम समिति, खूंटी (जादूर मुंडारी नृत्य) – ₹20,000

द्वितीय पुरस्कार: राहुल कुमार छऊ नृत्य ग्रुप, मरधान – ₹15,000

तृतीय पुरस्कार: बानसा आदिवासी छऊ नृत्य पार्टी – ₹12,000

चतुर्थ पुरस्कार: सुफल महतो छऊ नृत्य ग्रुप, कमलपुर – ₹8,000

पंचम पुरस्कार: पांच परगना झूमर संस्कृति विकास समिति, जामडीह – ₹6,000

इसके अलावा सभी प्रतिभागी दलों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, रंजीत स्वांसी, राम कन्हाई सिंह मुंडा, पवन सिंह मुंडा, पुष्कर महतो, मुकेश कुमार, सोलेन महतो, दिनेश, मनोज, भगीरथ, राजकुमार, प्रेम, राकेश, रामनाथ, प्रकाश, उमेश कुमार और रंजीत महतो सहित आर्टिस्ट विलेज चिरुडीह के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *