Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है देश, झामुमो विकास पर दे ध्यान : प्रदीप वर्मा

Ranchi: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर तीखा पलटवार किया है....

Ranchi: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है और देश का हित पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बावजूद भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है. भारत हमेशा शांति और बातचीत के रास्ते पर चलने वाला देश रहा है और हर समस्या का समाधान इसी माध्यम से चाहता है.

ये भी पढ़ें : खरना : चैती छठ के रंग में रंगी सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह, गन्ने के रस से खरना का बना रही प्रसाद

हालात पर नजर बनाए हुए हैं पीएम मोदी : प्रदीप वर्मा

डॉ वर्मा ने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाधित न हो, जिससे भारत की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न पड़े. प्रधानमंत्री मोदी लगातार विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज भारत पहले से ज्यादा देशों से पेट्रोल और गैस का आयात कर रहा है, जिससे देश की जरूरतें सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की कमी नहीं है.

कुछ राजनीतिक दल देश में भ्रम फैला रहे : प्रदीप वर्मा

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी कांग्रेस और झामुमो ने टीकाकरण को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने सफलतापूर्वक उस चुनौती का सामना किया.

ये भी पढ़ें : गुमला में बड़ा अभियान: 400 शिक्षक बने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता दूत

एकजुटता की जरूरत, राजनीति छोड़ें : प्रदीप वर्मा

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सेना के पराक्रम पर भी सवाल उठाते रहे हैं, जो ठीक नहीं है. ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर देश के हित में सोचने की जरूरत है. अंत में डॉ वर्मा ने झामुमो से कहा कि वह राजनीति छोड़कर झारखंड के विकास और जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान दे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता देश के हर नागरिक की सुरक्षा है और हाल के संकट के दौरान लाखों भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *