रामनवमी पर झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 6612 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी पर्व को देखते हुए राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए...

रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी पर्व को देखते हुए राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं. राज्य के सभी जिलों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 6612 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इस संबंध में डीजीपी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की मुख्य अवधि 22 मार्च से 28 मार्च तक निर्धारित की गई है.

रांची और हजारीबाग में सबसे अधिक जवान तैनात किए गए हैं. रांची में 934 और हजारीबाग में 1635 पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इसमें विभिन्न जिलों से आए लाठी बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स, IB/RB और आंसू गैस दस्ते को भी तैनात किया गया है.

जिलेवार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती

रांची: 934

खूंटी: 150

गुमला: 75

सिमडेगा: 111

लोहरदगा: 250

जमशेदपुर: 261

सरायकेला: 129

चाईबासा: 184

हजारीबाग: 1635

गिरिडीह: 508

चतरा: 130

कोडरमा: 108

रामगढ़: 135

बोकारो: 231

धनबाद: 209

पलामू: 260

लातेहार: 138

गढ़वा: 160

दुमका: 250

देवघर: 159

जामताड़ा: 81

गोड्डा: 165

साहेबगंज: 220

पाकुड़: 129

कुल: 6612

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *