Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तोरपा में गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग

खूंटी: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तोरपा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे...

khunti case
khunti case

खूंटी:  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तोरपा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. सोमवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना तोरपा थाना क्षेत्र के हिल चौक स्थित नगर भवन के पास की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी मौके पर आए. अपराधियों ने गैस एजेंसी संचालक नरेंद्र साव के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग इतनी अचानक हुई कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, अपराधी कई राउंड गोलियां चलाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए. अपराधियों का मुख्य निशाना घर के बाहर खड़ी कार थी. मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने कार की स्थिति देखी, तो उस पर गोलियों के निशान पाए गए. इसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. गनीमत यह रही कि घटना के वक्त सभी लोग घरों के अंदर थे, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का मुआयना किया.पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से चार खाली खोखे बरामद हुए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *