Click Here
Click Here
Click Here

27 मार्च की बीएड परीक्षा स्थगित करने की मांग, अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखा पत्र

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन से 27 मार्च को आयोजित होने वाली बीएड...

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन से 27 मार्च को आयोजित होने वाली बीएड परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है. अभाविप के विभाग संयोजक रामाशंकर पसवान ने कहा कि उसी दिन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

छात्रों को होगी परेशानी

उन्होंने कहा कि ऐसे में दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इस परिस्थिति में परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है और यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत होता है.

Also Read: रामनवमी पर गिरिडीह हाई अलर्ट: ड्रोन से जुलूस मार्गों की निगरानी, DIG के सख्त निर्देश

प्रशासन से तत्काल निर्णय की अपील

मेदिनीनगर के नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि अभाविप राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि उक्त परीक्षा को अविलंब स्थगित कर नई समय-सारणी जारी की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द ही इस विषय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर नगर सह मंत्री अमन पांडेय, सचिन उपाध्याय, गगन सिंह, नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडेय, नगर कला मंच प्रमुख सूरज उपाध्याय और नगर सोशल मीडिया प्रमुख सुधांशु मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *