गुमला : साल व करंज बीज के संग्रहण-विपणन पर कार्यशाला, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Gumla: गुमला जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव, सिद्धकोफेड, गुमला माधुरी बेक की अध्यक्षता में साल एवं करंज बीज के संग्रहण एवं विपणन...

Gumla: गुमला जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव, सिद्धकोफेड, गुमला माधुरी बेक की अध्यक्षता में साल एवं करंज बीज के संग्रहण एवं विपणन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर साल एवं करंज बीज के संग्रहण, क्रय प्रक्रिया तथा इससे जुड़े लाभों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था. इस मौके पर साल बीज एवं करंज बीज के क्रय, संग्रहण, गुणवत्ता संरक्षण तथा विपणन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें :पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में अब अप्रैल में होगी सुनवाई 

किसानों की आय में होगी वृद्धि

विशेषज्ञों ने बताया कि साल एवं करंज बीज का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण एवं व्यवस्थित विपणन किए जाने पर जिले के ग्रामीणों एवं किसानों की आय में वृद्धि की व्यापक संभावना है. साथ ही किसानों, समितियों एवं संबंधित संगठनों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी, गुमला द्वारा सहकारिता के माध्यम से किसानों को मिलने वाले लाभों तथा उनकी आय में वृद्धि की संभावनाओं पर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई. साथ ही, उन्होंने लैम्प्स के अध्यक्ष/सचिव, पैक्स एवं अन्य प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें :चतरा में बढ़ता अपराध: 20 दिन बाद भी अनीश हत्याकांड अनसुलझा, परिजनों का थाना घेराव

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव, सिद्धकोफेड, गुमला माधुरी बेक, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि., रांची के प्रबंधक कुमार सौरव सहित बेल हार्वेस्ट एवं टेरावैना इंडिया कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त जिले के सभी लैम्प्स के अध्यक्ष/सचिव, पैक्स के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी निभाई. इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *