सरायकेला में EVM–VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सरायकेला: जिला अंतर्गत सामुदायिक भवन परिसर, सरायकेला स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक निरीक्षण किया...

सरायकेला: जिला अंतर्गत सामुदायिक भवन परिसर, सरायकेला स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई.

इस क्रम में सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों सहित सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कार्यस्थिति का अवलोकन किया गया. साथ ही वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्कता और संयम के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए.

अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी तंत्रों की नियमित जांच, सतत निगरानी और समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए.निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *