पाकुड़ : नवनियुक्त चौकीदारों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, योगदान के साथ किया रक्तदान

Pakur: पाकुड़ अंचल कार्यालय में नव-नियुक्त चौकीदारों ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. चौकीदारों...

Pakur: पाकुड़ अंचल कार्यालय में नव-नियुक्त चौकीदारों ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. चौकीदारों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. यह प्रेरणादायक पहल डीसी मनीष कुमार के प्रोजेक्ट जागृति अभियान से प्रेरित होकर की गई, जिसके तहत जिले में नियमित रूप से रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है. योगदान के बाद चौकीदारों ने रक्त अधिकोष में रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया.

ये भी पढ़ें : रंगदारी नहीं देने पर हाइवा फूंका, आरोपी अब तक फरार, कंपनी को रोज 15 लाख का नुकसान

डीसी ने चौकीदारों की थपथपाई पीठ

चौकीदारों के इस सराहनीय कार्य पर डीसी मनीष कुमार ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक प्रेरक पहल है, जो समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी. उपायुक्त ने कहा, “जब कोई व्यक्ति अपने जीवन की नई शुरुआत के साथ समाज कल्याण के लिए रक्तदान करता है, तो यह कार्य जीवनभर यादगार बन जाता है. रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.”

ये भी पढ़ें : चैती छठ पहला अर्घ्य : डीसी कंचन सिंह ने अन्य व्रतियों के संग डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, भगवान भास्कर की आराधना

डीसी ने आमलोगों से रक्तदान करने की अपील की

इस मौके पर उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले चौकीदार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं अंचलाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की, कि वे भी आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *