Click Here
Click Here
Click Here

सहायक आचार्य नियुक्ति में HC का JPSC सचिव को निर्देश- दस्तावेज सही है तो नियुक्ति की अनुशंसा करें

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत...

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी को जेएसएससी सचिव के यहां सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है और जेएसएससी के सचिव दस्तावेज को जांच पर चार सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाएं तो प्रार्थी के नियुक्ति की अनुशंसा की जाए. इस संबंध में प्रार्थी सीमा लता ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में हुई. प्रार्थी के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि प्रार्थी एससी श्रेणी से आती हैं. इन्हें इस श्रेणी में निर्धारित कट आफ अंक से ज्यादा अंक मिला है. इन्हें कुल 230 अंक मिले थे जबकि कट आफ अंक 151 निर्धारित था. इनके दस्तावेज सत्यापन में भी कोई त्रुटि नहीं थी. इनसे कम अंक पाने वालों की नियुक्ति हो चुकी है. ऐसे में उनका परिणाम जारी कर नियुक्ति की जाए। इस पर अदालत ने जेएसएससी सचिव के यहां प्रार्थी को सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *