पश्चिम एशिया संकट : पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, समुद्री सुरक्षा पर फोकस

Delhi : पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर क्षेत्र की...

Delhi : पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की जरूरत पर दोनों नेताओं ने गंभीरता से विचार किया, क्योंकि यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है. अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत में पश्चिम एशिया के हालात और समुद्री सुरक्षा पर फोकस रहा. दोनों नेताओं ने माना कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना जरूरी है ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो.

ये भी पढ़ें : झारखंड: जेलों से 104 कैदियों की हुई रिहाई, रांची और हजारीबाग से सबसे अधिक

पीएम मोदी ने तनाव कम करने पर दिया जोर

भारत ने तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुगम बने रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थिरता और शांति के प्रयासों को लेकर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.

ईरान से बातचीत का डोनाल्ड ट्रंप ने किया था दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बातचीत के एक दिन पहले दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है और कई मुद्दों पर सहमति बनने की स्थिति है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समझौता चाहते हैं और अगर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ी तो कुछ ही दिनों में समाधान निकल सकता है. ट्रंप का यह भी कहना है कि बातचीत की पहल ईरान की तरफ से हुई है और अमेरिका सिर्फ उसका जवाब दे रहा है.

ईरान ने सभी दावों को किया सिरे से खारिज

हालांकि ईरान ने ट्रंप के इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. ईरान के शीर्ष नेताओं ने साफ कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह फर्जी खबरें फैलाकर तेल बाजार और वैश्विक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. ईरान का कहना है कि जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक बातचीत का कोई सवाल ही नहीं है.

ये भी पढ़ें : पलामू में आस्था का सैलाब, कोयल नदी तट पर हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य.

बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा पश्चिम एशिया

पश्चिम एशिया इस समय बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है. ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच सीधा टकराव बढ़ गया है. इसमें दोनों तरफ से हमले और जवाबी कार्रवाई हो रही है. स्थिति इसलिए और खतरनाक हो गई है क्योंकि यह संघर्ष अब केवल सीमित सैन्य कार्रवाई तक नहीं रहा. इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान के अंदर हमले किए जा रहे हैं. वहीं, ईरान भी खाड़ी क्षेत्र और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दे रहा है. इससे पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैल गई है और कई देश हाई अलर्ट पर हैं. इस तनाव का असर सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है. खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ गई है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *