Click Here
Click Here
Click Here

बिजली दर बढ़ी तो भड़की भाजपा, सरकार पर साधा निशाना

रांची: झारखंड में बिजली दर बढ़ाने के फैसले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया है. भाजपा के प्रदेश...

Ajay Shah
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह

रांची: झारखंड में बिजली दर बढ़ाने के फैसले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इसे आम लोगों के खिलाफ बताया है.  उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं. अब ग्रामीण इलाकों में बिजली 6.70 रुपये से बढ़कर 7.20 रुपये प्रति यूनिट हो गई है. वहीं शहरों में 6.85 रुपये से बढ़कर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है. यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी.

जनता के लिए राहत देने में पीछे है सरकार- अजय साहू

अजय साह ने कहा कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय उन पर बोझ डाल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने खर्चों पर तो खूब पैसा खर्च कर रही है, जैसे बड़े-बड़े भवन, महंगी गाड़ियां और विधायकों के आवास, लेकिन जनता के लिए राहत देने में पीछे है.  उन्होंने यह भी कहा कि पहले पेट्रोल-डीजल और गैस के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और अब बिजली महंगी कर दी गई है. इससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी.

अजय साह ने सरकार पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के भी आरोप लगाए. उनका कहना है कि कुछ फंड का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और वित्तीय व्यवस्था भी ठीक नहीं है. भाजपा ने मांग की है कि सरकार तुरंत बिजली दर बढ़ोतरी वापस ले और जनता को राहत देने के लिए सही कदम उठाए.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निदेशक-उपनिदेशक समेत कई अधिकारियों का तबादला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *