रांची: रेलवे घूसकांड में गिरफ्तारी के बाद CBI का मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक के आवास पर छापा,सीनियर डीसीएम से पूछताछ जारी

रांची: राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दक्षिण-पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ...

रांची: राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दक्षिण-पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु शेखर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस मामले की आंच अब रेलवे के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंच रही है. आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के बदले में कुल राशि का 10% कमीशन के रूप में मांगा था.

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का लेन-देन हुआ, टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सीबीआई की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रांची की सीनियर डीसीएम शूचि सिंह से पूछताछ शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार, घूसखोरी के इस खेल में बड़े अधिकारियों की संलिप्तता के संदेह में पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही, हिमांशु शेखर के आवास पर भी सीबीआई की तलाशी चल रही है.जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या रिश्वत का यह पैसा ऊपर तक पहुंचाया जाना था या इसमें कोई संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *