Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर पलामू में भव्य जुलूस, छहमुहान में हुआ रावण दहन

पलामू: जिले के शहरी क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. बुधवार रात सप्तमी...

पलामू: जिले के शहरी क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. बुधवार रात सप्तमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे छहमुहान पर रावण दहन का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला.

रावण दहन कार्यक्रम में महावीर नवयुवक दल जनरल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पुतले में अग्नि प्रज्वलित की. मौके पर रामनवमी कमेटी के संरक्षक सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. जैसे ही रावण का पुतला जलने लगा, “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.

इससे पहले बुधवार रात सप्तमी के मौके पर निकले जुलूस की शुरुआत शिवाला रोड स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जिसका नेतृत्व राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया. जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होता हुआ छहमुहान पहुंचा.

जुलूस के दौरान राम भक्तों का उत्साह चरम पर था. जगह-जगह चौक-चौराहों पर गोल बनाकर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया. युवाओं ने पारंपरिक लाठी खेल के साथ-साथ कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए, जिसे देखकर लोग उत्साहित हो उठे. इन प्रदर्शनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और भारतीय पारंपरिक कला की झलक भी दिखाई.

पूरे जुलूस के दौरान भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही. श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे और “जय श्री राम” व “जय हनुमान” के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *