रांची: पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड का खुलासा, तांबे के तार और नकदी के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुए बिजली ग्रिड लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सोमवार की देर रात सत कनादू...

ranchi news
ranchi news

रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुए बिजली ग्रिड लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सोमवार की देर रात सत कनादू गांव स्थित बिजली सब-स्टेशन में हुई करीब 10 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित छापेमारी के आधार पर आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटा गया भारी मात्रा में तांबे का तार और नकद राशि भी बरामद कर ली है.

संगठित गिरोह ने बनाया था पावर ग्रिड को निशाना:

सोमवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने पिठोरिया के सत कनादू गांव स्थित एसएसटी 33/4 केवी (SST 33/4 KV) बिजली सब-स्टेशन को निशाना बनाया था. अपराधियों ने ग्रिड में तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से करीब 1000 किलोग्राम (1 टन) तांबा निकाल लिया था। लूटे गए तांबे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई थी. इतनी बड़ी मात्रा में धातु की चोरी ने पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के होश उड़ा दिए थे.

एसएसपी की विशेष टीम ने सुलझाई गुत्थी:

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था.पुलिस ने रांची और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर करीब छह आरोपियों को पकड़ा है. अपराधियों की निशानदेही पर वह तांबा भी बरामद कर लिया गया है जिसे वे बाजार में खपाने की तैयारी में थे. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क और कहां-कहां फैला है और क्या बिजली विभाग का कोई कर्मचारी भी इस साजिश में शामिल था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *