जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा झारखंड, राजधानी रांची समेत पुरे राज्यभर में रामनवमी की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आज रामनवमी का पावन त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है....

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आज रामनवमी का पावन त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान है. रामनवमी को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक देखी जा रही है पूजा सामग्री से लेकर सजावटी सामानों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.इस वर्ष युवाओं के बीच महावीरी झंडे, पताके और पारंपरिक तलवारों की खरीदारी को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. फूलों की माला, बांस के डंडे, पीतल की गदा और बच्चों के लिए आकर्षक मुकुटों से दुकानें सजी हुई हैं.

शोभायात्रा और झांकियों का आकर्षण:

उत्सव की शुरुआत गुरुवार रात से ही हो गई थी, जब शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं. आज शुक्रवार दोपहर को रांची की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों और शस्त्र संचालन के प्रदर्शन के साथ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगा.

प्रशासन की पैनी नजर और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम:

त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. संवेदनशील इलाकों और जुलूस के मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है. भीड़ पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है. शोभायात्रा के मद्देनजर शहर के कई रूटों में बदलाव किया गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *