Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर्स को मिली पोस्टिंग, 18 जिलों में तैनाती के आदेश जारी

रांची: झारखंड सरकार ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023′ के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों का आवंटन...

deputy collector
deputy collector

रांची: झारखंड सरकार ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023′ के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों का आवंटन कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा चयनित इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक बारीकियों को समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए भेजा गया है. इन अधिकारियों की तैनाती प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर के रूप में की गई है.

बाहरी राज्यों के मेधावियों का दबदबा:

इस नियुक्ति सूची में खास बात यह है कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी अपनी मेधा का लोहा मनवाया है.जारी सूची के अनुसार बिहार के सर्वाधिक 10 अधिकारियों का चयन बिहार से हुआ है. यूपी के तीन अधिकारियों को झारखंड में सेवा का मौका मिला है. हरियाणा व दिल्ली: हरियाणा से दो और दिल्ली से भी दो अधिकारियों की नियुक्ति हुई है राजस्थान से भी एक अधिकारी ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर झारखंड में योगदान दिया है.

Read Also: विधि व्यवस्था को लेकर रांची और खूंटी में प्रतिनियुक्त किए गए छह आईपीएस अधिकारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *