LPG Price Today: सप्लाई संकट के बीच 14 Kg सिलेंडर के नए रेट, जानें आपके शहर की कीमत

  News Desk: देशभर में एलपीजी की सप्लाई को लेकर बनी परेशानी के बीच अब हालात धीरे-धीरे पटरी पर लौटते नजर आ...

 

News Desk: देशभर में एलपीजी की सप्लाई को लेकर बनी परेशानी के बीच अब हालात धीरे-धीरे पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर के रेट को लेकर कुछ राहत भरी खबरें सामने आई हैं, जिससे आम लोगों को उम्मीद जगी है. फिलहाल, कुछ क्षेत्रों में अब भी गैस की कमी बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कई घरों में खाना बनाने के लिए दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

LPG की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है. गैस सप्लाई में दिक्कत के चलते कई होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स ने खाने की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में आम लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है—एक तरफ गैस की किल्लत और दूसरी ओर महंगा खाना.

आइए जानते हैं कि इस बीच आपके शहर में एलपीजी के ताजा रेट क्या हैं.

शहरों के अनुसार घरेलू सिलेंडर रेट

  • श्रीनगर – ₹1029
  • दरभंगा – ₹1010
  • पटना – ₹1002.50
  • रायपुर – ₹984
  • वाराणसी – ₹976.50
  • रांची – ₹970.50
  • प्रयागराज – ₹965.50
  • शिमला – ₹958.50
  • लखनऊ – ₹950.50
  • इंदौर – ₹941
  • कोलकाता – ₹939
  • भुवनेश्वर – ₹939
  • कानपुर – ₹928
  • मुजफ्फरपुर – ₹928
  • चंडीगढ़ – ₹922.50
  • अहमदाबाद – ₹920
  • भोपाल – ₹918.50
  • जयपुर – ₹916.50
  • दिल्ली – ₹913
  • मुंबई – ₹912.50
  • नोएडा – ₹910.50
  • गाजियाबाद – ₹910.50
  • मेरठ – ₹910.50

नोट: राज्यों के टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

इलेक्ट्रिक चूल्हों की सप्लाई बढ़ाने की तैयारी

LPG की कमी से हो रही दिक्कतों को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक चूल्हों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी दिशा में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) दो चरणों में करीब पांच लाख इलेक्ट्रिक चूल्हों की खरीद के लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है.

PTI (Press Trust of India) सूत्रों के अनुसार, बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक लाख इंडक्शन चूल्हों की खरीद के लिए भी टेंडर जारी की गई है. इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को देखते हुए इंडक्शन चूल्हे में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के लिए भी अलग से टेंडर निकाला गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *