Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आज रांची नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.श्रद्धांजलि सभा में महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार समेत निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को याद किया.

वक्ताओं ने कि शिबू सोरेन की महानता को याद
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों और राज्य के विकास के लिए समर्पित किया. उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी. श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया.



