रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के संचालन के लिए स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन में सभापति के नामों की घोषणा की. जिसमें स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव को सभापति मनोनीत किया गया है.

कार्यमंत्रणा समिति की घोषणा
वहीं कार्यमंत्रणा समिति की भी घोषणा की गई है, जिसमें स्पीकर रवींद्रनाथ महतो अध्यक्ष रहेंगे. सदस्य के रूप में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी को शामिल किया गया है.
विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा महतो, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो को शामिल किया गया है. सदन में राज्यपाल द्वारा अनुमति प्राप्त विधेयकों को भी पेश किया गया.

