Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: नकली नमक की बड़ी फैक्ट्री का खुलासा, ‘टाटा’ और ‘पतंजलि’ के नाम पर हो रही थी पैकिंग; पिता-पुत्र गिरफ्तार

Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र के गुरु नानक कॉलेज के समीप भूदा मुख्य मार्ग पर चल रही एक अवैध मिनी फैक्ट्री का पुलिस...

Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र के गुरु नानक कॉलेज के समीप भूदा मुख्य मार्ग पर चल रही एक अवैध मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां देश के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘टाटा’ और ‘पतंजलि’ के नाम पर नकली नमक पैक कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कारखाने के संचालक शुभम अग्रवाल और उनके पिता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, घंटों बिना AC के विमान में फंसे रहे यात्री, हंगामे के बाद दूसरी फ्लाइट से किया गया रवाना

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, टाटा कंपनी के अनुसंधान अधिकारी अंजन कुमार को इस अवैध कारोबार की भनक लगी थी, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने जब बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई. फैक्ट्री के अंदर स्थानीय और घटिया स्तर के नमक को नामी कंपनियों के नकली रैपरों में पैक किया जा रहा था.

भारी मात्रा में नकली पैकिंग सामग्री और नमक जब्त

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली पैकिंग सामग्रियां, खाली रैपर्स, सीलिंग मशीनें और ब्रांडेड बोरियों में भरा भारी मात्रा में तैयार नकली नमक जब्त किया है.

जांच के मुख्य बिंदु: पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नकली नमक अब तक किन-किन थोक और खुदरा बाजारों में सप्लाई किया जा चुका है. साथ ही इस रैकेट के पीछे जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: RIMS निदेशक के 22 बिंदुओं वाले पत्र की हो जांच, CM दें जवाब: सरयू राय

सेहत से खिलवाड़: पुलिस की उपभोक्ताओं से अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है. पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बाजार से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी पैकिंग, सील और होलोग्राम की अच्छी तरह जांच कर लें. थोड़ा सा भी संदेह होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, क्योंकि ऐसा नकली नमक लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *