रांची: रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, होटवार में आयोजित 28वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप–2026 का समापन उत्साहपूर्ण ढंग से हुआ. इस कार्यक्रम में संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया.

राज्यपाल ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार ही नहीं सिखाते. बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों की सराहना की. कहा कि वे अपने राज्य के साथ-साथ देश का भविष्य हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि सेपक टकरा खेल देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. झारखंड इसमें अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं. देश में एकता तथा भाईचारे को मजबूत करते हैं.
राज्यपाल ने नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तारीफ की. कहा कि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलता है.
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार दोनों जरूरी हैं. लेकिन असली सफलता मेहनत और लगातार प्रयास से मिलती है. विजेताओं को बधाई दी. बाकी खिलाड़ियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
