Giridih: झारखंड सरकार के तत्वावधान में JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था.
युवाओं से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. इस दौरान JSLPS के प्रबंधक जेवियर एक्का ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. कार्यक्रम में JSLPS के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. वहीं, उपायुक्त रामनिवास यादव ने रक्तदाताओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, कि “रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है.” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें: गुमला-लोहरदगा को जोड़ने वाले NH-143AG का सुधरेगा हाल, 21.39 करोड़ से चमकेगी 46 किमी सड़क


