Click Here
Click Here
Click Here

श्री राम सनातन समिति की शोभायात्रा से चांडिल भक्तिमय

  सरायकेला : चांडिल श्री राम सनातन समिति के बैनर तले पुराना पेट्रोल पंप से श्री श्री 108 खेलाई चंडी कॉलेज मोड़...

 

सरायकेला : चांडिल श्री राम सनातन समिति के बैनर तले पुराना पेट्रोल पंप से श्री श्री 108 खेलाई चंडी कॉलेज मोड़ बजरंग बली मंदिर तक निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष डीजे की धुन में भक्त भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चले. ‘जय श्री राम’ के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा.

सेवा व्यवस्था ने बढ़ाया उत्साह

रास्ते में शरबत, चना-गुड़ और शीतल जल की सेवा व्यवस्था से भीड़ का उत्साह तेज धूप में भी बना रहा.

दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान चालीसा का पाठ

शाम 7.30 बजे खेलाई चंडी मंदिर परिसर में चांडिल साधु बांध मठिया के महंत इन्द्रानंद सरस्वती जी द्वारा दीप प्रज्जलित किया गया. इसके साथ ही सैकड़ों महिलाएं और पुरुष हाथों में दीप लेकर हनुमान जी की आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. दृश्य बेहद आकर्षक और भक्तिमय था.

सामूहिक श्रद्धा का अद्भुत दृश्य

सभी राम भक्तों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद भक्तों ने अपने-अपने दीप को बजरंग झंडा के नीचे समर्पित किया और महाप्रसाद ग्रहण किया.

जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

चांडिल में शुक्रवार की देर शाम श्री राम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल के नेतृत्व में पुराना पेट्रोल पंप से कॉलेज मोड़ स्थित खेलाई चंडी बजरंग बली मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में हजारों राम भक्त शामिल हुए और जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

भक्तगण भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह शरबत, चना-गुड़ और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे गर्मी के बीच भी लोगों में उत्साह बना रहा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *