Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में रामनवमी पर स्थापित हुई बजरंगबली की प्रतिमा, अब बनेगा भव्य मंदिर

पलामू: डालटनगंज के आजाद नगर, सुदना में रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई. यह धार्मिक आयोजन...

पलामू: डालटनगंज के आजाद नगर, सुदना में रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई. यह धार्मिक आयोजन गव्य विकास विभाग के समीप श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ.

इस पुण्य कार्य में डॉ. एस.एल. भगत और इंदु भगत का विशेष योगदान रहा. बताया जाता है कि भगत परिवार पिछले 50 वर्षों से निरंतर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता आ रहा है. इसी अटूट आस्था और विश्वास को आगे बढ़ाते हुए अब यहां प्रतिमा स्थापना का कार्य किया गया है.आयोजकों ने जानकारी दी कि आने वाले समय में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से इस स्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रतिमा स्थापना के इस शुभ अवसर पर डॉ. गौतम सिद्धार्थ, डॉ. शैल सिखा, डॉ. अपर्णा डे, आलोक मेहता, शेखर कुमार और अरुण कुमार समेत सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे.पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. “जय श्रीराम” के गूंजते जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *