Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत

Chaibasa : राजनगर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी के समीप सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत...

Chaibasa : राजनगर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी के समीप सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जमशेदपुर की ओर से चाईबासा जा रहा आयरन लदा एक ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे आयरन लदे ट्रेलर से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके अंदर बुरी तरह फंस गया.

दो ट्रेलरों की टक्कर में ओडिशा निवासी चालक की जान गई

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनबिला गांव निवासी चक्रधर गिरी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक भी घायल हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह इलाज के लिए दूसरे वाहन से चाईबासा रवाना हो गया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. मृतक के शव को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में रखा गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शुरुआती स्तर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

Also Read : माहेडेमा में भाजपा का प्रवास कार्यक्रम आयोजित, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *