Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

माहेडेमा में भाजपा का प्रवास कार्यक्रम आयोजित, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Palamu : पांकी प्रखंड के ग्राम माहेडेमा में महुआ पेड़ के पास चौपाल लगाकर प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम...

Palamu : पांकी प्रखंड के ग्राम माहेडेमा में महुआ पेड़ के पास चौपाल लगाकर प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी जनता के बीच रखी. इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें मुख्य रूप से चमचमाती सड़कों का निर्माण, नियमित बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और शिक्षा के स्तर में सुधार जैसे विषय शामिल रहे.

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की रही भारी मौजूदगी

इस चौपाल सह प्रवास कार्यक्रम में पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, सरोज चटर्जी, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, सुनील कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : अवैध पेड़ कटाई केस की सुनवाई टली, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *