Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: मासंत पर्व पर दन्दासाई में भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

Chakardharpur: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दन्दासाई गांव में मासंत पर्व के उपलक्ष्य पर पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम...

Chakardharpur: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दन्दासाई गांव में मासंत पर्व के उपलक्ष्य पर पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित हुए.

छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, सभ्यता और परंपरा का प्रतीक

इस अवसर पर सन्नी उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, सभ्यता और परंपरा का प्रतीक है. यह नृत्य पौराणिक कथाओं पर आधारित होकर समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है. उन्होंने वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखने और निरंतर सुचारू रूप से संचालित करने वाले सभी कमेटी सदस्यों, कलाकारों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जोहार किया. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. छऊ नृत्य जैसी लोक कलाएं हमारी पहचान हैं और आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने छऊ कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी.

AlsoRead:राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *