Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: आज खुला रहेगा कोषागार, वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर विशेष तैयारी

रांची: राज्य के प्रमुख कोषागारों को सामान्य कार्यदिवस की तरह आज यानि शनिवार को भी खुला रहेगा. इस संबंध में 26 मार्च...

रांची: राज्य के प्रमुख कोषागारों को सामान्य कार्यदिवस की तरह आज यानि शनिवार को भी खुला रहेगा. इस संबंध में 26 मार्च को झारखंड सरकार के द्वारा आदेश जारी किया गया है.

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन और बजट निकासी को समय पर पूरा करने के लिए झारखंड सरकार के वित्त विभाग के द्वारा यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. वित्त विभाग की निदेशक संध्या गुप्ता द्वारा जारी पत्र के अनुसार रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन कोषागार (साइबर कोषागार सहित), डोरण्डा कोषागार (SNA कोषागार सहित) इसके अलावा राज्य के अन्य सभी संबंधित जिला एवं उप-कोषागार खुले रहेंगे.

क्यों लिया गया यह निर्णय?

मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होता है, जिसमें विभिन्न विभागों के बिल का भुगतान और फंड की निकासी का भारी दबाव रहता है. 28 मार्च को शनिवार होने के बावजूद, सरकार चाहती है कि भुगतान की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और सभी सरकारी विभागों के बिल समय पर पारित हो सकें. वित्त विभाग ने भारतीय रिजर्व बैंक मुम्बई स्थित केंद्रीय कार्यालय, रांची उपायुक्त और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को इस संबंध में सूचित कर दिया है.

कोषागार पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शनिवार को प्राप्त होने वाले सभी बिल को उसी दिन स्वीकार किया जाए. बिलों की जांच कर उनके भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैंकिंग सेवाओं और तकनीकी प्रणालियो को सुचारू रखा जाए ताकि ट्रांजेक्शन में देरी न हो.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *