
News Desk: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया. इस मौके पर संतोष कुमार गंगवार, संजय सेठ, सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
अपने इस अहम दौरे में उपराष्ट्रपति सीधे झारखंड की अस्मिता से जुड़े स्थान उलिहातू जाएंगे. यहां वे महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात कर सम्मान व्यक्त करेंगे.
इसके बाद उनका अगला पड़ाव शिक्षा का केंद्र होगा. वे आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस गरिमामय कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, हेमंत सोरेन और हरिवंश नारायण सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.
