NEWS DESK: फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने 29 मार्च 2026 को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. रियलिटी टीवी स्टार पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर हिंट दे रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वे गुपचुप तरीके से शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे.

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
‘द 50’ फेम रजत दलाल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में रजत ऑफ-व्हाइट शेरवानी में और उनकी पत्नी लाल ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. रजत ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत.”
https://www.instagram.com/p/DWdfv5MEbMN/?igsh=MXM3dnU0d2xkYzltOA==
रजत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया
शादी की तस्वीरें शेयर करने से पहले रजत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया था. वीडियो में उन्होंने कहा कि वे जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं और फैंस से आशीर्वाद मांगा. कुछ देर बाद ही उन्होंने स्पेशल पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बड़ा खुलासा कर दिया.
फैंस और सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रिया
तस्वीरें शेयर होते ही कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया. फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. फैजल शेख ने लिखा, “बहुत बहुत मुबारक मेरे भाई”, वहीं उर्वशी ढोलकिया ने कहा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई”. कई फैंस, जैसे कशिश कपूर, हैरान रह गए और पूछा कि क्या ये सच में शादी है या AI तस्वीरें.
