Click Here
Click Here
Click Here

रांची में लूट-पाट गिरोह का खुलासा: 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

रांची: राजधानी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई लूट-पाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

Robbery Gang Ranchi
गिरफ्तार अपराधी

रांची: राजधानी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई लूट-पाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक संगठित गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंप, दुकानों और अन्य स्थानों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देता था.

4 जिंदा कारतूस बरामद

घटनाओं के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में अपराधियों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें पेट्रोल पंप और दुकानों में लूटपाट के साथ एक दुकानदार पर चाकू से हमला करने की बात भी सामने आई है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए कपड़े, 2 स्कूटी, 1 पल्सर NS मोटरसाइकिल, 1 कार, नगद रुपये और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा, अन्य सामान और साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं.  पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

आगे की कार्रवाई जारी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों समेत कई थाना प्रभारियों और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही. छापेमारी दल में अमर कुमार पांडेय, संजीव कुमार बेसरा, अनुज उरांव सहित ओरमांझी, टाटीसिलवे, नामकुम, सदर, बीआईटी मेसरा, पुंदाग और सिकिदिरी थाना के अधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: पलामू : रामनवमी-ईद में सहयोग के लिए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मानित, हुसैनाबाद पुलिस की अनूठी पहल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *