Ranchi : इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा (डिस्ट्रिक्ट 325) ने समाज के दो सबसे मजबूत स्तंभों चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समर्पण को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया. क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीता शेखर और सचिव शालिनी सिन्हा के नेतृत्व में इस वर्ष डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड डे को बेहद खास अंदाज में मनाया गया.
दिग्गज चिकित्सक हुए सम्मानित
इस गरिमामयी अवसर पर चिकित्सा जगत में अद्वितीय योगदान के लिए शहर के सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. एचपी नारायण को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उनके साथ ही डॉ. दीपक चौहान, डॉ. प्रणव नारायण, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव और डॉ. तान्या नारायण को भी समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.

इन सदस्यों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण की विशिष्ट उपस्थिति रही. साथ ही क्लब की पूर्व अध्यक्षा दीपा चौहान, उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष निशी श्रीवास्तव, आईएसओ अनीता जायसवाल सहित ज्योति तिवारी, अंबुजा शरण, रीता वर्मा, प्रीति वर्मा, कामिनी भारती, डॉ. मीना सहाय, डॉली दुबे, नीता सिंह, छवि प्रसाद और आशिमा रॉय सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं। सभी सदस्यों ने सम्मानित अतिथियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी.
ALSO READ : HC से चिड़ियाघर के जानवरों को राहत, योजना मद की राशि जारी करने की अनुमति; कर्मचारियों के वेतन पर रोक बरकरार


