Click Here
Click Here
Click Here

SIR-2026 अभियान में वॉलंटियर्स निभाएंगे अहम भूमिका, हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ने पर जोर

Koderma: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर कोडरमा...

SIR-2026 campaign
Volunteers to play a key role in the SIR-2026 campaign

Koderma: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर कोडरमा सदर कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रहे घर-घर एन्यूमरेशन (सर्वे) कार्य की समीक्षा की गई और सभी बीएलओ को पारदर्शिता, निष्पक्षता और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए.

वॉलंटियर्स बीएलओ को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई ?

DC ने बताया कि जिले के प्रत्येक BLO के साथ एक-एक वॉलंटियर लगाया गया है. ये वॉलंटियर्स बीएलओ को मैदानी कार्यों में सहयोग करेंगे. उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी वृद्ध, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता करना होगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे.

वॉलंटियर्स अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन, फॉर्म भरवाने और ECINET व voters.eci.gov.in पोर्टल पर मतदाता की जानकारी खोजने में भी मदद करेंगे. यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी.

DC  ने कहा कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करना अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसके लिए गांव-गांव जाकर नए मतदाताओं की पहचान की जाएगी और उन्हें पंजीकृत कराया जाएगा.

नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे: उपायुक्त 

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि वॉलंटियर्स लोगों को SIR-2026 अभियान के प्रति जागरूक करें. यदि फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी या किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत AERO, ERO या जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाए. उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अद्यतन बनाना है, ताकि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.

ALSO READ: माध्यमिक आचार्य मामला : 2819 अभ्यर्थियों के री-एग्जाम पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने केस सिंगल बेंच को लौटाया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *