Click Here
Click Here
Click Here

कुंडली में विवाह दोष? प्रदोष व्रत में करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

  News Desk: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को मनोकामना पूर्ति और विशेष रूप से विवाह संबंधित बाधाओं दूर करने के लिए...

 

News Desk: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को मनोकामना पूर्ति और विशेष रूप से विवाह संबंधित बाधाओं दूर करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है.

अगर किसी जातक की कुंडली में विवाह दोष, मांगलिक दोष या ग्रहों की अशुभ स्थिति शादी में देरी ला रही है, तो प्रदोष व्रत के विशेष उपाय उनके भाग्य के बंद दरवाजे खोलने में सहायक हो सकते हैं सही विधि और नियमों के साथ व्रत करने से जीवन में प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है.

शीघ्र विवाह के लिए चमत्कारी उपाय

  • मां गौरी का शृंगार और विवाह में लाभ

प्रदोष व्रत पर माता पार्वती को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और मेहंदी सहित 16 शृंगार सामग्री अर्पित करें. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शादी में आ रही बाधाएं कम होती हैं.

  • केसर वाले दूध से करें अभिषेक

प्रदोष काल में शिवलिंग पर केसर मिला कच्चा गाय का दूध अर्पित करें और “ॐ गौरीशंकराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है, जिनकी शादी में मंगल या शनि के प्रभाव से रुकावट आ रही हो.

  • पीले दान से मजबूत होगा विवाह योग

बृहस्पति को विवाह का कारक माना जाता है, इसलिए प्रदोष व्रत में महादेव और माता गौरी को पीले फूल अर्पित करें. पूजा के बाद पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे शादी के योग जल्दी बनने लगते हैं.

प्रदोष व्रत की सरल पूजन विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और दिनभर सात्विक भाव रखें. प्रदोष काल में ही मुख्य पूजा करें. इस दौरान शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें, वहीं माता पार्वती को हल्दी का तिलक लगाएं. अंत में विधिपूर्वक आरती करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

DISCLAIMER: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है. यहां बताए गए उपायों और सलाह को अंतिम सत्य या प्रमाणित तथ्य के रूप में न लें. किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का उपयोग करें या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *