Click Here
Click Here
Click Here

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाइवा ने कुचला, लोगों में आक्रोश

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना गेट के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसा में एक महिला की मौत हो गई. अज्ञात...

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना गेट के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसा में एक महिला की मौत हो गई. अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान 60 वर्षीय कांति देवी, पति स्वर्गीय गोविंद साव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया.
घटना से गुस्साए परिजनों ने एनएच 22 को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण एनएच 22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रदर्शनकारियों ने मृतका के लिए उचित मुआवजे और दोषी वाहन को अविलंब पकड़ने की मांग की. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की सभी शाखाओं में चुनाव की घोषणा, कल से होगी शुरुआत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *