ग्राम सभा सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम. रुगड़ी में समितियों का गठन और व्हाट्सएप ग्रुप शुरू

सरायकेला: चांडिल प्रखंड के ग्राम सभा रुगड़ी में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा के प्रधान श्री...

सरायकेला: चांडिल प्रखंड के ग्राम सभा रुगड़ी में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा के प्रधान श्री कृष्णा महतो ने की. बैठक का मुख्य विषय ग्राम सभा सशक्तिकरण के लिए आठ स्थायी समितियों के गठन से संबंधित था.

समितियों का गठन

इस बैठक में ग्राम सभा द्वारा शिक्षा एवं न्याय समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ महतो, सचिव शिव राम महतो और सदस्य देवता महतो एवं आरती महतो बनाए गए. वहीं निगरानी समिति रुगड़ी के लिए अध्यक्ष चायना महतो, सचिव झिलापी माहली तथा सदस्य ज्ञान भक्त महतो और मांगली महतो को चुना गया.

व्हाट्सएप ग्रुप का गठन और नियम

बैठक में ग्राम सभा व्हाट्सएप ग्रुप का भी गठन किया गया, जिसका उद्देश्य सूचना का आदान-प्रदान और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसके नियमों पर भी चर्चा की गई. तय किया गया कि यदि कोई सदस्य ग्रुप में गलत या नियमों के विरुद्ध सूचना साझा करता है, तो उसे मासिक बैठक में स्पष्टीकरण देना होगा और जुर्माना भी लगाया जा सकता है. गंभीर स्थिति में एडमिन सदस्य को ग्रुप से हटा भी सकता है और लिखित स्पष्टीकरण या जुर्माना देने के बाद ही दोबारा जोड़ा जाएगा.

Also Read: झारखंड में अपराध का डिजिटल शो-ऑफ: घटना को अंजाम देने के बाद छिपने के बजाय सरेआम ले रहे जिम्मा

ग्राम सभा सशक्तिकरण पर चर्चा

गांव गणराज्य प्रखंड चांडिल कमिटी की सदस्य अनिता सरदार ने ग्राम सभा सशक्तिकरण के लाभों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्राम सभा के माध्यम से गांव की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. वहीं लोक समिति संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार ने कहा कि पहले ग्राम प्रधान पर ही सभी जिम्मेदारियां होती थीं, लेकिन अब अलग-अलग समितियों के गठन से कार्यों का बेहतर विभाजन होगा और ग्राम सभा को मजबूत बनाया जा सकेगा.

अगली बैठक की तिथि तय

ग्राम सभा की मासिक बैठकों में सभी समितियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. अगली बैठक की तिथि 11.04.2026 निर्धारित की गई है, जिसमें शेष समितियों का गठन किया जाएगा और संबंधित विभागों को इसकी सूचना भेजी जाएगी. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें धनेश्वरी महतो, शांति महतो, दलापी महतो, सुकुंतला महतो, बिनापानी महतो, अष्टमी महतो, लक्ष्मी महतो, रोबवारी महतो, नबीन महतो, हेमू महतो, सुशीला महतो, सिमटी महतो, लक्ष्मी भुईयां, मेनका माहली, संतरा महतो, बासोकी महतो और पार्वती देवी सहित अन्य शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *