देशभर में अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, जानें कब और कहां रहेंगी छुट्टियां

News Desk: आज सोमवार, 30 मार्च 2026 से नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और कुछ ही दिनों में अप्रैल का...

News Desk: आज सोमवार, 30 मार्च 2026 से नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और कुछ ही दिनों में अप्रैल का महीना भी शुरू होने वाला है. आने वाले महीने में बैंक छुट्टियों की संख्या थोड़ी ज्यादा रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक के जारी कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल में अलग-अलग कारणों से कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.

इन छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के साथ दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार शामिल हैं. महीने की शुरुआत में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे.

इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ महा विषुव संक्रांति,  बैसाखी  और बोहाग बिहू जैसे पर्व पड़ रहे हैं. वहीं बोहाग बिहू का एक और आयोजन 16 अप्रैल को होगा. इसके अलावा 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर भी कई जगहों पर बैंक बंद रह सकते हैं.

अप्रैल 2026 में बैंक हॉलिडे

भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, साल के चौथे महीने यानी अप्रैल में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू,  बंगाली नव वर्ष और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व  बंगाली नव वर्ष शामिल हैं.

इन त्योहारों और विशेष अवसरों के अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को भी बंद रहेंगे. RBI की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक इन दिनों सार्वजनिक अवकाश का पालन करेंगे.

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अप्रैल – वार्षिक खाते बंद करने के कारण
  • 2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे
  • 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
  • 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
  • 14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती / महा विषुव संक्रांति / बीजू / बुइसू महोत्सव / तमिल नव वर्ष दिवस / बोहाग बिहू / चैराओबा / बैसाखी
  • 15 अप्रैल – बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा) / बोहाग बिहू / विषु / हिमाचल दिवस
  • 16 अप्रैल – बोहाग बिहू
  • 20 अप्रैल – बसव जयंती / अक्षय तृतीया
  • 21 अप्रैल – गरिया पूजा
  • 25 अप्रैल – चौथा शनिवार
  • 5, 12, 19, 26 अप्रैल – रविवार

यह लिस्ट पूरे देश के लिए लागू बैंक अवकाश को दर्शाती है और यूजर्स को अप्रैल में बंद रहने वाले दिनों की पूरी जानकारी देती है.

बैंक कस्टमर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऊपर दी गई छुट्टियों में से कई राज्यों में अलग-अलग लागू होती हैं. राष्ट्रीय छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा, भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बंद रहते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *