Ranchi: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की रामगढ़ में हत्या के बाद राज्य भर के रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारीयों और कर्मचारियों में आक्रोश है. अपना आक्रोश जाहिर करने के लिए राज्य भर के रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी बुधवार को अपने कार्यो से दूर रहे जिसके कारण सैकड़ों रजिस्ट्री और विवाह के निबंधन का कार्य नहीं हो पाया जिससे राज्य सरकार को करोडो रुपए एक राजस्व के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालाँकि रजिस्ट्री ऑफिस खुलते ही लोग भूमि और मकान समेत अन्य दस्तावेजों के निबंधन के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुँचने लगे थे लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस में काम नहीं होने से सबको बैरंग वापस लौटना पड़ा.
निबंधन विभाग में आक्रोश है उबाल पर
बता दें कि मंगलवार को गिरिडीह सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की रामगढ़ में पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना के बाद निबंधन विभाग से जुड़े अधिकारीयों और कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ALSO READ : रांची पुलिस की पहल : सभी थानों में बुधवार को लगेगा जन शिकायत कोषांग, मौके पर होगा समस्याओं का निपटारा


